Breaking News

खेतों की मिट्टी की होगी जांच, किसानों को मिलेंगे मृदा स्वास्थ्य कार्ड।

खेतों की मिट्टी की होगी जांच, किसानों को मिलेंगे मृदा स्वास्थ्य कार्ड।

बदायूं। किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता के अनुसार खेती करने और उर्वरकों का संतुलित प्रयोग करने के लिए कृषि विभाग द्वारा रबी सीजन में मृदा नमूना संग्रहण अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता कार्यक्रम वर्ष 2026-27 के तहत 19 नवंबर को जिले के सभी विकासखंडों के चयनित गांवों में कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों ने किसानों के खेतों से मिट्टी के नमूने एकत्र किए।

एकत्र किए गए नमूनों को मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच के बाद किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनमें मिट्टी की स्थिति के अनुसार उर्वरकों के प्रयोग की संस्तुतियां दी जाएंगी।

अभियान के तहत विकासखंड कादरचौक के ग्राम पसेई में भी मृदा नमूना संग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उप कृषि निदेशक मनोज कुमार, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के अध्यक्ष प्रदीप कुमार, सीताराम, ग्राम प्रधान पदम सिंह तथा किसान अंकज यादव, अजय पाल, प्रदीप यादव और जालिम सिंह मौजूद रहे। इस दौरान रन सिंह पुत्र सुमेर सिंह के खेत से मिट्टी का नमूना एकत्र किया गया।

उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने किसानों को मृदा परीक्षण से फसलों को होने वाले लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड मिलने के बाद उसमें दी गई संस्तुतियों के अनुसार ही उर्वरकों का प्रयोग करें। वहीं मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने मौके पर आदर्श मृदा नमूना लेने की विधि का प्रदर्शन कर किसानों को इसकी जानकारी दी।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद में 19वें सेवाव्रत अनुष्ठान में 72 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न।

फर्रुखाबाद में 19वें सेवाव्रत अनुष्ठान में 72 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न। संवाददाता, दीपक शुक्ला  …