Breaking News

पुलिस मुठभेड़ में तीन लुटेरे घायल, गिरफ्तार; लूट का सामान बरामद।

पुलिस मुठभेड़ में तीन लुटेरे घायल, गिरफ्तार; लूट का सामान बरामद।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। पुवायां क्षेत्र में बड़ागांव अंडरपास के पास गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुवायां के बड़ागांव निवासी अर्पित सक्सेना और लखीमपुर खीरी निवासी मौसम उर्फ आशुतोष व नितिन गौतम के रूप में हुई है। तीनों लूट की एक घटना में वांछित चल रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया लैपटॉप, बायोमैट्रिक डिवाइस और 20 हजार 20 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा दो तमंचे, कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

मुठभेड़ में घायल तीनों आरोपियों को उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अर्पित सक्सेना का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है।

इस कार्रवाई में एसओजी, सर्विलांस सेल और पुवायां पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना पुवायां राजेंद्र कुमार, एसओजी प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा और उपनिरीक्षक मोहन देव शर्मा सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, बदायूं में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का सीडीओ ने किया शुभारंभ।

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, बदायूं में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का सीडीओ ने किया …