Breaking News

एसडीएम प्रियंका गोयल ने एक दर्जन से अधिक बूथों का किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश।

एसडीएम प्रियंका गोयल ने एक दर्जन से अधिक बूथों का किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश।

आई एम खान 

बिसौली। मतदाता बूथ दिवस के अवसर पर शनिवार को उपजिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य और बूथों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य में तेजी और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।

एसडीएम ने मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची अद्यतन, नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन से संबंधित प्रपत्रों एवं अभिलेखों की जांच की। साथ ही बीएलओ से कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए निर्धारित समयसीमा में सभी दावे और आपत्तियों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बूथों पर पेयजल, बैठने सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा। एसडीएम प्रियंका गोयल ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना प्राथमिकता है। सभी बीएलओ पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने, संशोधन और अन्य संबंधित कार्य पारदर्शिता व तत्परता से पूरा करें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

निरीक्षण के दौरान संबंधित राजस्व एवं निर्वाचन कर्मी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की प्रगति परखने शाहजहांपुर पहुंचे सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी।

बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ और सुपरवाइजर से ली जानकारी, लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय …