Breaking News

खाद की खरीद को सहकारी समितियों पर उमड़ी किसानों की भीड़, केंद्रों पर उर्वरक उपलब्ध।

खाद की खरीद को सहकारी समितियों पर उमड़ी किसानों की भीड़, केंद्रों पर उर्वरक उपलब्ध।

आई एम खान 

बिसौली। रबी फसलों की बुवाई के चलते डीएपी और अन्य उर्वरकों की खरीद को लेकर साधन सहकारी समितियों व खाद वितरण केंद्रों पर किसानों की भीड़ उमड़ रही है। किसान सुबह से ही केंद्रों पर पहुंचकर खाद खरीदने में जुटे हैं।

शनिवार को पश्चिमी साधन सहकारी समिति केंद्र पर उर्वरक प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि केंद्र पर 300 बैग डीएपी और 100 बैग एनपीके-एस उपलब्ध हैं। किसानों को नियमानुसार उर्वरक वितरित किया जा रहा है।

वहीं, इफको किसान सेवा केंद्र पर भी उर्वरकों की उपलब्धता बनी हुई है। केंद्र प्रभारी ओमकार सिंह राणा ने बताया कि केंद्र पर 950 बैग एनपीके, 400 बैग यूरिया, 150 बैग नेचुरल पोटाश के अलावा 250 बोतल नैनो डीएपी और 274 बोतल नैनो यूरिया उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्र पर एनपीके, यूरिया, पोटाश सहित नैनो उर्वरक पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं। किसान केंद्र पर पहुंचकर नियमानुसार खाद प्राप्त कर सकते हैं।

Spread the love

Check Also

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की प्रगति परखने शाहजहांपुर पहुंचे सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी।

बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ और सुपरवाइजर से ली जानकारी, लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय …