Breaking News

बसपा नेता जुनेद मियां से युवाओं के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार मुलाकात, भेंट किया संविधान।

बसपा नेता जुनेद मियां से युवाओं के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार मुलाकात, भेंट किया संविधान।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

पटियाली (कासगंज)। ग्राम पंचायत रुस्तमपुर के एडवोकेट कश्मीर सिंह गौतम के नेतृत्व में क्षेत्र के युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बसपा नेता जुनेद मियां से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें भारत का संविधान भेंट कर सम्मानित किया।

मुलाकात के दौरान जुनेद मियां ने युवाओं से आत्मीयता के साथ बातचीत की और उन्हें शिक्षा, अनुशासन तथा संविधान के मूल्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है। गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों की आवाज बनना ही सच्ची राजनीति है।

इस अवसर पर एडवोकेट कश्मीर सिंह गौतम ने कहा कि जुनेद मियां का युवाओं के प्रति व्यवहार और जनता से जुड़ाव प्रेरणादायक है। क्षेत्र के विकास के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने क्षेत्र में जुनेद मियां की सक्रियता और सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा की। युवाओं से जुड़े मुद्दों, शिक्षा और रोजगार जैसे विषयों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

अंत में सभी ने क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में मिलकर सहयोग करने का संकल्प लिया।

 

 

Spread the love

Check Also

आठ साल में 1002 लोगों के जीवन में लौटाई आंखों की रोशनी, 10 हजार से अधिक मरीजों को मिली मुफ्त दवा।

आठ साल में 1002 लोगों के जीवन में लौटाई आंखों की रोशनी, 10 हजार से …