उत्तर प्रदेश, बदायूं/उझानी-: उझानी कोतवाली नगर के मोहल्ला गौतमपुरी में संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से साक्ष्य जुटाए और परिजनों से जानकारी हासिल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस मृतक किशोर की मृत्यु का कारण जानने में जुट गई है।
बाइट- परिजन।
डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज टुडे।