Breaking News

बदायूं-: समाजवादी पार्टी की विधानसभा अध्यक्षा नूर अफशा नूरी के नेतृत्व में जगह-जगह वृक्षारोपण कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन महिला कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम के साथ मनाया।

समाजवादी पार्टी की विधानसभा अध्यक्षा नूर अफ्शा नूरी के नेतृत्व में जगह-जगह वृक्षारोपण कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन महिला कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम के साथ मनाया।

उत्तर प्रदेश, बदायूं-: समाजवादी पार्टी के आदेश अनुसार विधानसभा अध्यक्षा नूर अफ्शा नूरी के नेतृत्व में आज पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर कचहरी के आसपास हाइवे पर वृक्षारोपण कर 52 वां जन्मदिन मनाया। समाजवादी पार्टी की विधानसभा अध्यक्षा नूर अफ्शा नूरी ने कहा कि अखिलेश यादव देश में पीडीए के जनक हैं और करोड़ों युवाओं नौजवानों की दिलों की धड़कन और किसानों के लिए उम्मीद की किरण है।

नूर अफ्शा नूरी विधानसभा अध्यक्षा ने कहा महिला संगठन एकजुट होकर कार्य में लगा हुआ है और आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है इस मौके पर खजाना देवी,नईमा,पिंकी जाटव, मीना जाटव,मनोज कुमारी,लक्ष्मी देवी,रूपा यादव दर्जनों महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज टूडे।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

चन्दौली/चहनियां-: विद्यालय चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली।

विद्यालय चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली। उत्तर प्रदेश, चन्दौली/चहनियां-: कंपोजिट विद्यालय रामगढ़ …

error: Content is protected !!