उत्तर प्रदेश, बदायूं/इस्लामनगर-: मिट्टी मिक्सर ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दरअसल पूरा मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कंदरपुर गांव में लगे भट्टे का है। मृतक मजदूर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर का रहने वाला था। वह ईंट भट्टी पर काम कर रहा था इसी बीच काम करते समय मिट्टी मिक्सर ट्रैक्टर ने मजदूर को कुचल दिया। मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस आगे कार्रवाई में जुड़ गई है।
डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज टुडे।