Breaking News

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की प्रगति परखने शाहजहांपुर पहुंचे सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी।

बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ और सुपरवाइजर से ली जानकारी, लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय करने के निर्देश।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का जायजा लेने सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय शुक्रवार को शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की स्थिति परखी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कम्पोजिट विद्यालय हथौड़ा, गन्ना शोध परिषद और प्राथमिक विद्यालय लालपुर स्थित बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ और सुपरवाइजर से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृतक मतदाताओं के नाम हटाने तथा दूसरे स्थानों पर निवास कर रहे मतदाताओं से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। साथ ही फॉर्म-6, 7 और 8 तथा ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के निस्तारण की प्रगति भी जांची।

उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया पूरी सावधानी से की जाए। चिन्हित मतदाताओं का सत्यापन गंभीरता से करते हुए सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव मतदाता सूची के आधार पर ही संपन्न कराया जाएगा, इसलिए सूची को त्रुटिरहित बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची से ही निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत, एसडीएम सदर प्रभात राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

थाना दिवस पर एएसपी सिटी और एएसपी ग्रामीण ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं।

थाना दिवस पर एएसपी सिटी और एएसपी ग्रामीण ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं। मुबारक अली, …