Breaking News

थाना दिवस पर एएसपी सिटी और एएसपी ग्रामीण ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं।

थाना दिवस पर एएसपी सिटी और एएसपी ग्रामीण ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार ने थाना कांट और नवागत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देवेंद्र सिंह ने थाना पुवायां पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। दोनों अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ किया जाए। भूमि विवाद और संवेदनशील मामलों में राजस्व अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए, ताकि लोगों को शिकायतों के निस्तारण के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Spread the love

Check Also

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की प्रगति परखने शाहजहांपुर पहुंचे सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी।

बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ और सुपरवाइजर से ली जानकारी, लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय …