Breaking News

पत्रकार ने एसएसपी से की शिकायत, उपनिरीक्षक पर धमकी देने और मुकदमे में फंसाने का आरोप।

पत्रकार ने एसएसपी से की शिकायत, उपनिरीक्षक पर धमकी देने और मुकदमे में फंसाने का आरोप।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह

बदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम नदौलिया निवासी पत्रकार शिवेंद्र यादव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह पर धमकी देने, अभद्र व्यवहार करने और पत्रकारिता खत्म कराने की चेतावनी देने का आरोप लगाया है। पत्रकार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, 16 नवंबर 2026 को ग्राम नदौलिया में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हो रही थी। घटना की जानकारी मिलने पर पत्रकार शिवेंद्र यादव ने थाना प्रभारी बिनावर और क्राइम इंस्पेक्टर को फोन कर सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने एसएसपी बदायूं और डायल 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पत्रकार का आरोप है कि घटना के बाद उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए पत्रकारिता खत्म कराने की धमकी दी। आरोप है कि धमकी के अगले ही दिन उन्हें एफआईआर में नामजद कर दिया गया। पत्रकार ने उपनिरीक्षक की पूर्व तैनाती के दौरान बिल्सी, बिसौली और उसहैत थानों में कथित विवादित व्यवहार की भी जांच कराने की मांग की है।

पत्रकार शिवेंद्र यादव ने एसएसपी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, कथित धमकी के गवाहों के बयान दर्ज कराने तथा जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि पुलिस को घटना की सूचना देना नागरिक और पत्रकार की जिम्मेदारी है, ऐसे में इस जिम्मेदारी को निभाने पर प्रताड़ित किए जाने का मामला गंभीर है।

 

Spread the love

Check Also

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की प्रगति परखने शाहजहांपुर पहुंचे सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी।

बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ और सुपरवाइजर से ली जानकारी, लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय …