Breaking News

वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर कटियार का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, केक काटकर दी दीर्घायु की शुभकामनाएं।

वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर कटियार का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, केक काटकर दी दीर्घायु की शुभकामनाएं।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद। वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर कटियार का 75वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी भईयन मिश्रा एवं उनकी टीम की ओर से जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पहुंचे शुभचिंतकों, मित्रों और समाजसेवियों ने चंद्रशेखर कटियार को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें उपहार भेंट कर स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर कटियार का सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व लोगों के बीच विशेष पहचान रखता है। उनका आत्मीय व्यवहार और सामाजिक जुड़ाव सभी के लिए प्रेरणादायक है।

समारोह में समाजसेवी भईयन मिश्रा, विनीत अग्निहोत्री, प्रिंस शुक्ला, भप्पू सोनी, प्रबल त्रिपाठी, पत्रकार जितेंद्र दुबे, रोबिन, अनुभव मिश्रा, वरुण दुबे, पुनीत मिश्रा और सचिन कटियार सहित अन्य लोगों ने उन्हें उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

इसके अलावा अखिलेश अग्निहोत्री, अजीत अग्निहोत्री, प्रमोद द्विवेदी, आलोक मिश्रा, लालू सक्सेना, पीयूष दुबे, सत्यनारायण सिंह, अनुपम रस्तोगी, अतुल शंकर दुबे, गुड्डू पंडित और प्रभात अवस्थी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने दाल-बाटी और चोखा के पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। समारोह हर्षोल्लास और आत्मीयता के माहौल में संपन्न हुआ।

 

 

Spread the love

Check Also

नगर पालिका अध्यक्ष बाबर मियां उमरा के लिए मक्का-मदीना रवाना, लोगों ने फूल-मालाओं से दी विदाई।

नगर पालिका अध्यक्ष बाबर मियां उमरा के लिए मक्का-मदीना रवाना, लोगों ने फूल-मालाओं से दी …