Breaking News

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिसौली में पुलिस ने किया पैदल गश्त, व्यापारियों से किया संवाद।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिसौली में पुलिस ने किया पैदल गश्त, व्यापारियों से किया संवाद।

आई एम खान 

बिसौली। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन व व्यापारियों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को कोतवाली पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की।

पुलिस इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल ने मुख्य मार्गों, चौराहों और बाजारों का भ्रमण किया। इस दौरान इंस्पेक्टर ने स्थानीय व्यापारियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली।

उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। साथ ही असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। पुलिस की सक्रियता और पैदल गश्त से आम नागरिकों एवं दुकानदारों में सुरक्षा का भरोसा देखने को मिला।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शराब ठेके के पास किसानों की कवार की गरियों में लगी भीषण आग, एक दर्जन से अधिक गरियां जलकर राख।

शराब और बीड़ी पीने के दौरान लापरवाही से आग लगने की आशंका, पीड़ित किसानों ने …