Breaking News

PET-2026 परीक्षा केंद्रों का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी।

PET-2026 परीक्षा केंद्रों का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। PET-2026 परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने अभ्यर्थियों की चेकिंग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी को परखा। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रतिबंधित वस्तु को परीक्षा केंद्र के अंदर न जाने दिया जाए।

एसपी ने परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क नजर रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं।

पुलिस प्रशासन की ओर से परीक्षा की शुचिता एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में शोभायात्रा के सहयोगियों का सम्मान, अतिथियों और मेधावी बच्चों को भेंट किए प्रतीक चिह्न।

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा के बाद मोहल्ला नगला भीकन में आयोजित हुआ …