Breaking News

शाहजहांपुर की जूनियर खो-खो टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना।

शाहजहांपुर की जूनियर खो-खो टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। खो-खो फेडरेशन इंडिया से मान्यता प्राप्त खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए शाहजहांपुर जनपद की बालक एवं बालिका टीम को रवाना किया गया। जिला ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता हरदोई के डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय, अलीपुर में आयोजित की जा रही है।

जिला ओलंपिक संघ एवं जिला खो-खो संघ की ओर से दोनों टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर नरेंद्र कुमार त्यागी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी पूरे मनोयोग और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें। बच्चों के अच्छे प्रदर्शन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

बालक टीम में विवेक, रिंकू, सूरज, नैतिक, अंशुमान, अभिनव, पार्थ त्रिवेदी, कुश, अनुराग, अर्पित, प्रिंस, कुलदीप, उमंग, सनी और सानू शामिल हैं। वहीं बालिका टीम में प्रगति, रिद्धिमा, रितिका, दुर्गा, अवंतिका, ऋचा, शिवानी, सृष्टि, कनक, सोनम, रहनुमा, स्नेहा, डॉली, वीरा और कुसुम शामिल हैं। दोनों टीमों के 15-15 खिलाड़ी कोच अनुराग कुमार के निर्देशन में प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर विनय गुप्ता, विपिन कुमार अग्निहोत्री, सचिन प्रेमी, प्रदीप मिश्रा, अशोक यादव, मुजाहिद, शकील, नरेंद्र शुक्ला, रामरक्ष पाल और गोपाल दीक्षित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में शोभायात्रा के सहयोगियों का सम्मान, अतिथियों और मेधावी बच्चों को भेंट किए प्रतीक चिह्न।

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा के बाद मोहल्ला नगला भीकन में आयोजित हुआ …