Breaking News

गंजडुंडवारा में शोभायात्रा के सहयोगियों का सम्मान, अतिथियों और मेधावी बच्चों को भेंट किए प्रतीक चिह्न।

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा के बाद मोहल्ला नगला भीकन में आयोजित हुआ सम्मान समारोह।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

गंजडुंडवारा, कासगंज। आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मोहल्ला नगला भीकन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी मेगेंद्र पाल सिंह राठौर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सभासद विजय कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान वाल्मीकि जयंती के संस्थापक अध्यक्ष रघुवीर वाल्मीकि, महामंत्री विष्णु वाल्मीकि एवं कोषाध्यक्ष पवन वाल्मीकि ने अतिथियों, सहयोगियों और शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने वाले मेधावी बच्चों को फूलमाला पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन संजीव महाजन, प्रतिनिधि ध्रुव महाजन, हर्ष पालीवाल, नगर पालिका परिषद गंजडुंडवारा के लेखाकार श्रीकांत शर्मा, समाजसेवी शिव शंकर गुप्ता, नगर के पत्रकार, गणमान्य नागरिकों तथा वाल्मीकि समाज के विशिष्टजनों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ध्रुव महाजन, मेगेंद्र सिंह राठौर, विजय कुमार गुप्ता, हर्ष पालीवाल और श्रीकांत शर्मा ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन, उनके व्यक्तित्व एवं महान आदर्शों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का काम करते हैं। सभी को उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक समरसता, भाईचारे और एकता को मजबूत करना चाहिए।

समारोह में अमित महाजन, देवेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, समाजसेवी जुम्मन कुरैशी, राशिद अब्बासी और मोरध्वज सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं वाल्मीकि समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष एवं महामंत्री ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर की जूनियर खो-खो टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना।

शाहजहांपुर की जूनियर खो-खो टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना। संवाददाता, मुबारक अली  शाहजहांपुर। …