Breaking News

बिसौली: इंडियन ऑयल की टीम ने बिसौली में पेट्रोल पंप का किया औचक निरीक्षण, ग्राहक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों को परखा।

इंडियन ऑयल की टीम ने बिसौली में पेट्रोल पंप का किया औचक निरीक्षण, ग्राहक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों को परखा।

आई एम खान 

बिसौली। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की एक उच्चस्तरीय टीम ने बुधवार को नगर स्थित सतीश चंद्र अग्रवाल एंड ब्रदर्स पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पंप पर उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा मानकों, स्वच्छता और ईंधन की गुणवत्ता का बारीकी से आकलन किया।

निरीक्षण के लिए पहुंची टीम में वरिष्ठ डीआरएचएस लव गोयल, इंजीनियरिंग ऑफिसर हर्षवर्धन मित्तल और असिस्टेंट मैनेजर अक्षत सहाय शामिल रहे। अधिकारियों ने कंपनी की नीतियों के अनुरूप ग्राहकों को मिल रही सेवाओं की समीक्षा की और डीलर स्तर पर किए जा रहे प्रयासों को परखा। इस दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्राहकों को सुरक्षित, पारदर्शी और संतोषजनक सेवाएं उपलब्ध कराना इंडियन ऑयल की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

टीम ने केवल पम्प की व्यवस्थाएं ही नहीं देखीं, बल्कि वहां ईंधन भरवा रहे ग्राहकों से सीधे संवाद भी किया। अधिकारियों ने ग्राहकों से ईंधन की गुणवत्ता, कर्मचारियों के व्यवहार और पम्प पर मिल रही अन्य सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लेते हुए टीम ने भविष्य में सेवा सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर पेट्रोल पंप के डीलर राहुल गोयल, सुमित गोयल और विपुल गोयल ने अधिकारियों का स्वागत किया। डीलरों ने निरीक्षण के दौरान मिले मार्गदर्शन के लिए टीम का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि ग्राहकों की संतुष्टि और सुरक्षा मानकों का पूरी ईमानदारी से पालन किया जाएगा।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं के एचपी इंस्टीट्यूट में अलंकरण समारोह: आईसीआईसीआई बैंक के एल्युमिनी बने युवाओं के प्रेरणा स्रोत, छात्र-छात्राओं को सौंपी गई नेतृत्व कमान।

बदायूं के एचपी इंस्टीट्यूट में अलंकरण समारोह: आईसीआईसीआई बैंक के एल्युमिनी बने युवाओं के प्रेरणा …