Breaking News

जरीफनगर: रास्ते में गाड़ी खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत, शव लेकर पहुंचे बाहरी तत्वों ने किया उपद्रव।

जरीफनगर: रास्ते में गाड़ी खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत, शव लेकर पहुंचे बाहरी तत्वों ने किया उपद्रव।

बदायूँ (जरीफनगर)। थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम कादरचौक में मामूली बात पर हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ। गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद उपचाराधीन एक युवक की मौत हो गई। आज पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर माहौल गरमा गया। आरोप है कि बाहरी जिलों से आए कुछ लोगों ने भीड़ को उकसाया और सड़क जाम कर पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया। इस दौरान भीड़ ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश भी की।

पुलिस के अनुसार, बीती 12/13 जुलाई की रात ग्राम कादरचौक में रास्ते में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में बहस और मारपीट हुई थी। लाठी-डंडों के हमले में हरिओम (30) पुत्र कृपाल सिंह समेत अन्य लोग घायल हो गए थे। उपचार के दौरान हरिओम की मृत्यु हो गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

14 जुलाई शाम जब पोस्टमार्टम के बाद हरिओम का शव गांव लाया गया, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने बताया कि बाहरी जनपदों से आए कुछ उपद्रवियों ने ग्रामीणों को भड़काया और करीब 5 घंटे तक सड़क जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन ने संयम बरतते हुए भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उपद्रवियों ने कानून हाथ में लेते हुए पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की।

उपद्रव के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है और थाना जरीफनगर में उपद्रवियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

परिजनों की सहमति के बाद शांतिपूर्वक शव को अंतिम संस्कार हेतु भेजा गया। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस बल तैनात है।

Spread the love

Check Also

जरीफनगर पुलिस का कड़ा एक्शन: गोपनीय सूचना लीक कर वसूली करने वाला कंप्यूटर ऑपरेटर निलंबित, 3 पर मुकदमा।

जरीफनगर पुलिस का कड़ा एक्शन: गोपनीय सूचना लीक कर वसूली करने वाला कंप्यूटर ऑपरेटर निलंबित, …