Breaking News

सहावर: अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोगों को पिकअप ने रौंदा, आधा दर्जन घायल।

सहावर: अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोगों को पिकअप ने रौंदा, आधा दर्जन घायल।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

सहावर (कासगंज)। थाना क्षेत्र के बधारी कलां गांव मे भीषण सड़क हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोगों और उनकी बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बधारी कलां गांव में कुछ लोग अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एकत्र हुए थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित पिकअप गाड़ी ने वहां मौजूद लोगों और बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई लोग दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका उपचार जारी है।

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप चालक की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई है। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!