Breaking News

बलुआ घाट पर भव्य गंगा उत्सव का आयोजन — दीपदान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और गंगा आरती से गूंजा तट।

बलुआ घाट पर भव्य गंगा उत्सव का आयोजन — दीपदान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और गंगा आरती से गूंजा तट।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता

चंदौली। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर मंगलवार को जिला गंगा समिति चंदौली के तत्वावधान में भव्य “गंगा उत्सव” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिवशंकर के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें स्वच्छता अभियान, दीपदान, गंगा आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत घाट की साफ-सफाई और दीपदान से की गई। इसके बाद मां गंगा की आरती की गई, जिसमें स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोकगायक बबलू सोनकर और महिला कलाकार अनुपम भारती ने मां गंगा पर आधारित भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। गीत-संगीत के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को गंगा स्वच्छता और संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि भाजपा नेता अरविंद पांडेय ने कहा — “मां गंगा हमारे देश की आस्था का प्रतीक हैं। गंगा को निर्मल और अविरल बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।”

गंगा सेवा समिति अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने कहा कि गंगा उत्सव से लोगों में प्यार, संवेदना और धार्मिक एकता की भावना को बल मिलता है।

जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे, दर्शन निषाद ने बताया कि भारत सरकार ने 4 नवंबर को गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किया था। इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष गंगा उत्सव पूरे देश में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के पुनर्जीवन, राष्ट्रीय जलीय जीव डॉल्फिन के संरक्षण, और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।

क्षेत्रीय वनाधिकारी रामसवारे यादव ने कहा कि गंगा स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधियों और आम जनता की सहभागिता सबसे अहम है।

कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी जितेंद्र कुमार, फिरोज गांधी, अभिषेक यादव, श्रीराम, मस्तराम, विजय लाल, शकील, पिंटू, अभिमन्यु चौहान, राजेश सोनकर, अजय साहनी, रोहित निषाद, मोनू साहनी, दीपक चौरसिया, बृजेश साहनी, सुनील पंजाबी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

🕯️ “गंगा स्वच्छता — जनभागीदारी से ही संभव”

(राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे – धर्म और समाज की सच्ची आवाज़)

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!