Breaking News

खीरी टाउन में स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले संपन्न — गोला और सिंगाही ने फाइनल में बनाई जगह।

खीरी टाउन में स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले संपन्न — गोला और सिंगाही ने फाइनल में बनाई जगह।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। कस्बा खीरी में चल रहे “इलेवन स्टार कप 2025” राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांच मंगलवार को अपने शिखर पर पहुंच गया। आठवें दिन खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में दर्शकों ने रोमांचक खेल का लुत्फ उठाया।

पहले सेमीफाइनल में गोला और बिसवा की टीमों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई, जिसमें गोला की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की और फाइनल में जगह पक्की की।

दूसरे सेमीफाइनल में सिंगाही और हरदोई की टीमें आमने-सामने रहीं। कड़ी टक्कर के बीच सिंगाही की टीम ने बढ़त बनाकर फाइनल में प्रवेश किया।

मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने गेंद उछालकर मैच की शुरुआत की। उन्होंने कहा — “ऐसे टूर्नामेंट युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और एकजुटता को मजबूत करते हैं। खेल न सिर्फ फिटनेस का प्रतीक है, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है।”

कार्यक्रम में चेयरपर्सन प्रतिनिधि व पूर्व चेयरमैन फहीम अहमद, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार, सभासद सईद अंसारी, नसीम अहमद गौरी, अलीमुद्दीन, और समिति अध्यक्ष हाजी मोहम्मद जलील अहमद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समिति अध्यक्ष हाजी मोहम्मद जलील अहमद ने बताया कि फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा, जिसमें विशेष अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री ज़फ़र अली नकवी और समाजवादी पार्टी के मौजूदा सांसद उत्कर्ष वर्मा शामिल होंगे। दोनों अतिथि खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे और विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान करेंगे।

यह टूर्नामेंट ओलंपिक संघ उत्तर प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त है, जिसका उद्देश्य जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना है।

गोला और सिंगाही की जीत के साथ खीरी टाउन में फाइनल को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह चरम पर है।

(राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे – खेल की हर धड़कन आपके साथ)

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!