Breaking News

लखीमपुर में वरिष्ठ पत्रकार एल.एन. सिंह की हत्या पर शोक सभा, पत्रकारों ने की निष्पक्ष जांच की मांग। 

लखीमपुर में वरिष्ठ पत्रकार एल.एन. सिंह की हत्या पर शोक सभा, पत्रकारों ने की निष्पक्ष जांच की मांग।

संवाददाता – मोहम्मद असलम।

लखीमपुर खीरी। प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार और निर्भीक कलमकार स्वर्गीय एल.एन. सिंह की हत्या की घटना ने पूरे पत्रकार जगत को झकझोर दिया है। इसी को लेकर लखीमपुर खीरी में पत्रकारों ने एक शोक सभा आयोजित की, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

दैनिक जनजागरण न्यूज़ कार्यालय में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर पुष्प अर्पित किए।

सभी ने एक स्वर में कहा कि एल.एन. सिंह जैसे पत्रकार समाज की सच्चाई को आवाज़ देने वाले साहसी व्यक्ति थे। उन्होंने हमेशा निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता की।

स्व. सिंह कई प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों से जुड़े रहे और लंबे समय तक प्रयागराज क्षेत्र में सक्रिय रहे। उनकी सत्यनिष्ठा और जनहित के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें ‘जनजागरण संवाद सारथी सम्मान’ से भी सम्मानित किया गया था।

गौरतलब है कि हाल ही में प्रयागराज के सिविल लाइन क्षेत्र में उनकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इसके बावजूद इस घटना ने एक बार फिर पत्रकारों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार देश और समाज की आंख और आवाज़ होते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

जनजागरण संपादक अनिल श्रीवास्तव ने कहा-

“श्रद्धेय एल.एन. सिंह की कलम हमेशा जनता के हित में चली। उनका जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है।”

दैनिक राष्ट्रीय स्वरूप के चंद्रशेखर शुक्ला और मंडल केसरी के अनिल गुप्ता ‘अरविंद’ ने कहा कि यह घटना न केवल दुखद है बल्कि चेतावनी भी देती है कि पत्रकारों को सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए।

दैनिक संज्ञान दृष्टि के स्पर्श सिन्हा ने कहा कि-

“एल.एन. सिंह जैसे पत्रकार समाज के लिए आदर्श हैं, उनका जाना पत्रकारिता के एक युग का अंत है।”

सभा के अंत में उपस्थित सभी पत्रकारों ने यह संकल्प लिया कि सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता की लौ को कभी बुझने नहीं दिया जाएगा, यही स्वर्गीय एल.एन. सिंह के जीवन का सच्चा संदेश है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!