Breaking News

शिकारगंज में बाबा जागेश्वर नाथ के मंदिर में संगीतमय श्री राम कथा का शुभारंभ।

शिकारगंज में बाबा जागेश्वर नाथ के मंदिर में संगीतमय श्री राम कथा का शुभारंभ।

रिपोर्ट – शैलेश सिंह, संवाददाता

चंदौली (चकिया)। ग्राम हेतिमपुर स्थित बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में गुरुवार को श्री राम कथा सेवा समिति के बैनर तले संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन किया गया। पहले दिन कथा का शुभारंभ पोथी पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत महंत अनूप गिरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की, इसके बाद कथा व्यास पंडित रामेश्वरानंद जी ने राम नाम की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि राम नाम अविनाशी और सर्वशक्तिमान है। पंडित जी ने कहा कि चाहे दुनिया कितनी भी बदल जाए, राम नाम की महिमा हमेशा स्थिर और अपार रहेगी।

कथा के दौरान उन्होंने कहा:

राम नाम जीवन का आधार है।

हर मांगलिक अवसर, जन्म, विवाह और अंतिम संस्कार में राम नाम का महत्व सर्वोपरि है।

राम में शिव और शिव में राम विद्यमान हैं, इसलिए यह महामंत्र सभी के लिए परम शक्तिशाली है।

सूर्य, चंद्रमा, अग्नि और वायु जैसी शक्तियां भी राम नाम में समाहित हैं।

महंत अनूप गिरी के मार्गदर्शन में कथा समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह, रामभरो जयसवाल, जयशंकर प्रसाद जायसवाल, सालिक पाल, भारत माली, राजू गरी, दिनेश मोदनवाल, राजेश यादव, राजेश मिश्रा, योगेंद्र बहादुर सिंह, अच्युतानंद पांडे, दिनेश बहेलिया, मिंटू सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण करते हुए अपने परिवार के कल्याण और स्वास्थ्य की कामना की और “श्री राम और हर हर महादेव” के जयघोष के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!