Breaking News

चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी गौ तस्कर गिरफ्तार।

चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी गौ तस्कर गिरफ्तार।

रिपोर्ट – जयशंकर मिश्रा, संवाददाता

चहनियां (चंदौली)। बलुआ थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी अंतर्जनपदीय गौ तस्कर वकील यादव को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार, यह वही आरोपी है जिसने 17 जनवरी 2025 को पुलिस से बचने के दौरान सुरतापुर निवासी मदन सिंह को पिकअप वाहन से कुचल दिया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

बलुआ थाना प्रभारी अतुल कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई गंगा पुल के पास की गई। मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति पुल के पास किसी का इंतजार कर रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में अपना नाम वकील यादव पुत्र बांके यादव निवासी सरेहुआ थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली बताया। उसने स्वीकार किया कि वह अंतरराज्यीय गौ तस्करी गिरोह से जुड़ा है और उस पर 25 हजार का इनाम घोषित है।

आरोपी ने बताया कि जनवरी महीने में अपने साथियों के साथ वह गौवंश को बध हेतु पश्चिम बंगाल ले जा रहा था। पुलिस से बचने के प्रयास में उसने तेज रफ्तार से पिकअप चलाकर टाइल्स की दुकान और बिजली के खंभे को तोड़ा तथा एक व्यक्ति को कुचल दिया था।
आरोपी पहले भी कंदवा थाना क्षेत्र में गौ तस्करी और सकलडीहा में भैंस चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी का एक साथी पहले ही जेल भेजा जा चुका है जबकि दो अन्य फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
बलुआ एसओ अतुल कुमार, उपनिरीक्षक यज्ञ नारायण यादव,
हेड कॉन्स्टेबल जल भरत यादव, हे.का. दीपचंद्र गिरी और का. अनुज कुमार यादव शामिल रहे।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!