Breaking News

जिला सैनिक बंधु बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई चर्चा, शीघ्र निस्तारण के निर्देश।

जिला सैनिक बंधु बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई चर्चा, शीघ्र निस्तारण के निर्देश।

बदायूं। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय की ओर से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बंधु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर कुमार चंद्र बाबू ने की। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ 11 पूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग कर अपनी समस्याएं रखीं।

बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप सिंह (अवकाश प्राप्त) ने किया। सर्वप्रथम पिछली बैठक में पूर्व सैनिकों की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्रों पर हुई कार्रवाई की जानकारी दी गई। इसके बाद बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं से संबंधित दो नए प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिन्हें अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

उपजिलाधिकारी कुमार चंद्र बाबू ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पूर्व सैनिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें, जिससे उनका समयबद्ध तरीके से समाधान कराया जा सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।

बैठक में अन्य कोई विषय न होने पर अध्यक्ष की अनुमति से बैठक का समापन किया गया।

 

 

Spread the love

Check Also

वैज्ञानिक विधियों से गेहूं की बुवाई करें किसान, बेहतर उत्पादन के लिए बीज एवं मृदा उपचार जरूरी।

वैज्ञानिक विधियों से गेहूं की बुवाई करें किसान, बेहतर उत्पादन के लिए बीज एवं मृदा …