Breaking News

विद्युत चोरी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई पर बदायूं की विजिलेंस टीम सम्मानित, शमशाद अली को मिला प्रशस्ति पत्र।

विद्युत चोरी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई पर बदायूं की विजिलेंस टीम सम्मानित, शमशाद अली को मिला प्रशस्ति पत्र।

बदायूं/लखनऊ। विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने और बड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने के लिए बदायूं की प्रवर्तन दल टीम को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया गया है। लखनऊ स्थित शक्ति भवन में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बदायूं सहित चार जनपदों की प्रवर्तन दल टीमों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

शुक्रवार 13 नवंबर 2026 को अपर पुलिस महानिदेशक, सतर्कता, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के निर्देश पर शक्ति भवन लखनऊ में प्रवर्तन दल प्रभारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अपर पुलिस महानिदेशक सतर्कता डॉ. आरके स्वर्णकार ने अधिकारियों को विद्युत चोरी की रोकथाम, बीएनएसएस की धारा 63x के अंतर्गत एफआईआर पंजीकरण, साक्ष्य संकलन, बॉडी वॉर्न कैमरे के उपयोग, एसओपी के अनुपालन और आरएमएस पोर्टल पर कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान बड़े स्तर पर विद्युत चोरी पकड़ने और उसके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सुल्तानपुर, शाहजहांपुर, गोंडा और बदायूं जनपद के प्रवर्तन दल प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जनपद बदायूं की ओर से प्रभारी निरीक्षक शमशाद अली को विजिलेंस टीम सहित सम्मानित किया गया। बताया गया कि बदायूं की प्रवर्तन दल टीम ने लगातार बड़ी विद्युत चोरी के मामलों का खुलासा कर विभाग को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सतर्कता विनोद कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता कुलदीप सिंह राजपूत, जितेंद्र पाल सिंह, अशोक कुमार और मोनिका यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. आरके स्वर्णकार ने सभी प्रवर्तन दल प्रभारियों को विद्युत चोरी के विरुद्ध अभियान और तेज करने तथा नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बदायूं की टीम को मिले इस सम्मान से विभाग में खुशी का माहौल है। जनपद के अधिकारियों और लोगों ने प्रभारी निरीक्षक शमशाद अली एवं उनकी पूरी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

 

 

Spread the love

Check Also

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पिता-पुत्र की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर।

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पिता-पुत्र की मौके पर मौत, पत्नी …