Breaking News

किसान भगवान सिंह के परिवार से मिले केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, न्याय का दिलाया भरोसा।

किसान भगवान सिंह के परिवार से मिले केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, न्याय का दिलाया भरोसा।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम

बहेड़ी (बरेली)। जमीन विवाद से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले किसान भगवान सिंह के परिवार को न्याय दिलाने की मांग अब सियासी और प्रशासनिक हलकों में भी जोर पकड़ने लगी है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद पचपेड़ा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द साझा किया और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। किसान की मौत के बाद से परिवार न्याय की मांग कर रहा है। परिजनों का आरोप है कि लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद और कथित उत्पीड़न से परेशान होकर भगवान सिंह ने आत्मघाती कदम उठाया।

गौरतलब है कि किसान की मौत के बाद पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें मृतक ने अपनी मौत के लिए कथित तौर पर चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया था। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने वीसी कृष्णपाल सिंह, उनकी पत्नी संजेश समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

घटना के बाद से ही परिवार निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री का गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करना मामले को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब परिजनों को पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई से न्याय मिलने की उम्मीद है।

Spread the love

Check Also

जनगणना क्षेत्रों का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, स्व-गणना अभियान में तेजी लाने के निर्देश।

स्व-गणना की प्रगति परखी, प्रचार-प्रसार बढ़ाने की अपील; नागरिकों से परिवार सहित स्व-गणना पूर्ण करने …