Breaking News

चहनियां/चंदौली-: कुछ दिन पूर्व दुबई में हार्ट अटैक से हो गई थी मृत्यु, दुबई से शव आने पर गांव में मचा कोहराम।

उत्तर प्रदेश, चहनियां/चंदौली-: क्षेत्र के तिरगावा गांव निवासी जयसिंह यादव (45) दुबई में कमाने गए थे, जहां कुछ दिन पहले हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई थी। शनिवार को उनका पार्थिक शरीर दुबई से उनके पैतृक गांव पहुंचा तो गांव में हाहाकार मच गया। स्व. जयसिंह यादव अपने पीछे पत्नी प्रेमशीला और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

मालूम हो कि जयसिंह 20 वर्ष की आयु में परिवार की माली हालत को देखते हुए दुबई कमाने चले गए थे। ग्राम प्रधान जमालपुर ज्ञानी जैल सिंह यादव ने बताया कि वे घर परिवार और गांव के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे, लोग उनके आने का इंतजार करते थे। चार दिन पूर्व दुबई में उनकी हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी। परिवार के लोगों के अथक प्रयास से बहुत सारी सरकारी औपचारिकताएं पूरी करने में चार दिन का समय लग गया। शनिवार को गांव में पार्थिव शरीर आने पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भारी भीड़ जुट गई। हर किसी की आंखे नम थीं।

इस दौरान ग्राम प्रधान ज्ञानी जैल सिंह यादव, बीडीसी राजेश यादव, दया पेंटर, सतीश यादव, संतोष विश्वकर्मा, अतुल, गोलू, रोरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट- घूरेलाल कन्नौजिया, चन्दौली।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

बरेली-: साइबर ठगी करने वाले चार ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आईवीआरआई के रिटायर्ड वैज्ञानिक से एक करोड़ उनतीस लाख की ठगी का खुलासा। 

साइबर ठगी करने वाले चार ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आईवीआरआई के रिटायर्ड वैज्ञानिक …

error: Content is protected !!