Breaking News

बिसौली:- जायंट्स ग्रुप आफ बिसौली रॉयल्स द्वारा करवा चौथ के मौके पर डांडिया कार्यक्रम का किया आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग।

उत्तर प्रदेश, बिसौली। जायंट्स ग्रुप आफ बिसौली रॉयल्स द्वारा करवा चौथ के मौके पर डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नगर के प्रसिद्ध श्री मनोकामना मंदिर बेनी महाराज पर करवा चौथ और दिवाली पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। आकर्षक राजस्थानी और गुजराती परिधानों में सजी महिलाओं द्वारा मनमोहक डांडिया और गरबा नृत्य किया गया इस अवसर पर हाउजी लकी ड्रा एक मिनट गेम्स भी कराए गए। जिसमें ग्रुप के सदस्यों के परिजनों ने भाग लेकर कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में ग्रुप के परिजनों के अलावा नगर के अनेक संभ्रांत परिवार भी आए थे। कार्यक्रम मंदिर परिसर के बाहर आयोजित किया गया था। बताते चलें कि नगर के प्रसिद्ध “श्री मनोकामना मंदिर बेनी महाराज” पर सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम और शादी विवाह आदि कार्यक्रम होते रहते हैं। इस अवसर पर ग्रुप के अध्यक्ष राहुल वार्ष्णेय, सचिव आदित्य वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष डॉ. गौरव वार्ष्णेय, शेखर वार्ष्णेय, शशांक वार्ष्णेय, राहुल गुप्ता, रितेश सक्सेना, आरती सक्सैना, साक्षी वार्ष्णेय, पिंकी वार्ष्णेय, पूनम वार्ष्णेय, अंजलि वार्ष्णेय, निकिता गुप्ता, डॉक्टर श्वेता वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट- आईएम खान।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

कासगंज-: कासगंज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस लाइन का किया उदघाटन।

उत्तर प्रदेश, कासगंज-: कासगंज में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। जहां उन्होंने …

error: Content is protected !!