Breaking News

वरिष्ठ दंत चिकित्सक सत्यपाल वार्ष्णेय के निधन से शोक की लहर, नम आंखों से दी अंतिम विदाई।

वरिष्ठ दंत चिकित्सक सत्यपाल वार्ष्णेय के निधन से शोक की लहर, नम आंखों से दी अंतिम विदाई।

आई एम खान 

बिसौली। नगर के वरिष्ठ दंत चिकित्सक सत्यपाल वार्ष्णेय के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। परिजनों, शुभचिंतकों, समाजसेवियों और नगरवासियों ने उनके घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और सांत्वना दी।

चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान और सेवाओं को याद करते हुए लोगों ने उन्हें समर्पित एवं सेवाभावी व्यक्तित्व के रूप में श्रद्धांजलि अर्पित की। बृहस्पतिवार को उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी, परिचित और शुभचिंतक शामिल हुए। उनकी अंत्येष्टि सोत नदी के घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। घाट पर मौजूद लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस मौके पर डा. संजय वार्ष्णेय, डा. राजीव वार्ष्णेय, हरीश गुप्ता, रोटरी क्लब अध्यक्ष संजय गर्ग, पूर्व पालिका अध्यक्ष अशोक वार्ष्णेय, वरिष्ठ चिकित्सक मनोज माहेश्वरी, मुदित अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, देवकीनंदन लल्ला, शुभम अग्रवाल, दुर्गेश वार्ष्णेय, विपनेश मिश्रा, एडवोकेट योगेश भारद्वाज, संजय गुप्ता, डा. मनोज गुप्ता, विपिन अग्रवाल टीटू, काजी शहनवाज खां, आशीष गर्ग, अवनीश शर्मा, डा. अंकुश गुप्ता, डा. शिशिर, बाबू कथुरिया, ज्ञान सिंह, वसीम खान, अनुपम गुप्ता और भैरो प्रसाद मौर्य सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

 

Spread the love

Check Also

डीजे पर नाचते समय अचानक गिर पड़े सोनेलाल, मौत से जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं।

भतीजे के जन्मदिन समारोह में हुई घटना, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता …