Breaking News

डीजे पर नाचते समय अचानक गिर पड़े सोनेलाल, मौत से जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं।

भतीजे के जन्मदिन समारोह में हुई घटना, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। कोतवाली क्षेत्र के गांव खरपरा में बुधवार रात भतीजे के जन्मदिन समारोह के दौरान दर्दनाक घटना हो गई। डीजे पर नाचते समय अचानक एक व्यक्ति जमीन पर गिर पड़े। परिजन आनन-फानन में उन्हें निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं और परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार गांव खरपरा निवासी सोनेलाल पुत्र मदनलाल अपने भतीजे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। समारोह में डीजे पर नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान सोनेलाल भी नाचने लगे, तभी अचानक वह जमीन पर गिर पड़े। उन्हें गिरता देख समारोह में मौजूद परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल उन्हें निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि सोनेलाल की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में चीख-पुकार मच गई और जन्मदिन की खुशियां पलभर में मातम में तब्दील हो गईं। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Spread the love

Check Also

संविधान का सम्मान ही देश का अभिमान: डॉ. क्रांति कुमार

संविधान का सम्मान ही देश का अभिमान: डॉ. क्रांति कुमार आई एम खान  बिसौली। संविधान …