गौ सेवा से बढ़कर नहीं है कोई सेवा, फ्री में गौ सेवाओं के इलाज के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं: दारा सिंह
उत्तर प्रदेश, बदायूं/सहसवान-: गाय की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है हमें गौ सेवा के लिए बढ़ चढ़कर दान देना चाहिए। सहसवान तहसील क्षेत्र के गांव असलौर निवासी दारा सिंह गौ सेवा करने को लेकर अलग ही जाने जाते हैं।
आपको बता दें दारा सिंह गोवंशो की सेवाओं के लिए अपनी टीम के साथ हमेशा उनकी सेवा के लिए तत्पर रहते हैं, जैसे ही उनको सूचना मिलती है कि अगर किसी भी गोवंश की हालत खराब है, या वह कहीं से चोटिल हो गई है तो वह उसके इलाज के लिए फ्री सेवा करते हैं, चाहे वह घुमंतू गोवंश हो या फिर पालतू उन्होंने गोवंश सेवा के लिए अपना एक नंबर भी ग्राम वासियों को उपलब्ध करा रखा है। अगर कहीं भी गंभीर अवस्था में गाय मिले या दिखे तो उनको तत्काल फोन कर जरूर बताएं इस सेवा को देखकर उनकी क्षेत्र में काफी चर्चा बनी हुई है।
डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज टुडे।