Breaking News

बदायूं/बिसौली,गूगल मैप से पराली जलाने की दो घटनाएं आयी सामने, तहसील प्रशासन ने किया दंडित।

उत्तरप्रदेश बदायूं/बिसौली,तहसील क्षेत्र में गूगल मैप से मिली जानकारी के अनुसार (फसल अवशेष) पराली जलाने की अलग अलग दो घटनाएं सामने आई हैं। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने टीम गठित कर स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए।गु रुवार को हल्का लेखपाल शोभित कुमार ने टीम के साथ गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। गूगल मैप के अनुसार टेकपाल सिंह पुत्र धनपाल ग्राम बरौर अमानुल्लापुर परगना सतासी के निजी खेत में पराली जली हुई पायी गयी। इधर हमीद अली खां पुत्र कुदरत अली खां सैदसराय परगना इस्लामनगर के खेत में पराली जलाने की सूचना प्राप्त हुई। हल्का लेखपाल राजेंद्र प्रसाद ने गांव का स्थलीय निरीक्षण किया जहां खेत में पराली जली हुई पाई गई। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने बताया दोनों किसानों पर पच्चीस सौ – पच्चीस सौ रुपया का जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया दोषी कृषकों को पीएम किसान सम्मान निधि के साथ-साथ विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभ से भी वंचित किया जाएगा। श्री शुक्ल ने किसानों से अपील की कि वह धान की कटाई के उपरांत पराली जलाए नहीं बल्कि उससे खाद बनाएं। या वह अपनी पराली को नजदीकी गौशाला में दान कर सकते हैं।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

बदायूं-: 05 जून तक करें आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन।

उत्तर प्रदेश, बदायूं-: आईटीआई प्रिंसीपल एस0के0 वार्ष्णेय ने बताया कि जनपद के छः राजकीय (बदायूं, …

error: Content is protected !!