Breaking News

बदायूँ बिसौली-: यदु शुगर मिल में नए गन्ना पेराई सत्र का विधि विधान के साथ बॉयलर पूजन के दौरान मुख्य यजमान मिल के चेयरमैन व पूर्व मंत्री डी.पी. यादव द्वारा अग्नि प्रज्ज्वलित कर दी गई

उत्तर प्रदेश, बदायूं/बिसौली। यदु शुगर मिल में नए गन्ना पेराई सत्र के लिए रविवार को विधि विधान के साथ बॉयलर पूजन के दौरान मुख्य यजमान मिल के चेयरमैन व पूर्व मंत्री डी.पी. यादव द्वारा अग्नि प्रज्ज्वलित कर दी गई।


रविवार को यदु शुगर मिल के बॉयलर हाउस में सुबह विद्वान पंडित ने विधि विधान से यज्ञ कराया। यज्ञ में मिल के चेयरमैन श्री यादव ने पूर्णाहूति प्रदान की। बाद में मिल के सभी बॉयलरों में विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। इसके बाद डायरेक्टर सूरज यादव, परोपकार सिंह, जी.एम. केन अनिल कुमार, जी.एम इंजी. विश्व दीपक यादव, अनुपम भटनागर डीपीएम त्रिपाठी, आर.डी. यादव, उप प्रबंधक एच.आर. अनिल यादव सहित अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बॉयलर में अग्नि डाला गया। मिल के चेयरमैन व पूर्व मंत्री डीपी यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों व किसानों को आगामी पेराई सत्र के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कर्मचारी पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपने-अपने कर्तव्यों का पालन करें। ताकि चीनी मिल के साथ-साथ आपका एवं क्षेत्र का विकास हो सके। श्री यादव ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह अपना गन्ना कोल्हू पर ओने पौने दामों में ना डालें। समस्त गन्ना चीनी मिल में ही आपूर्ति करें। इस अवसर पर मिल के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में आए हुए सभी अतिथियों का कारखाने के उप महाप्रबंधक डी.पी.एम. त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट- आईएम खान।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

बदायूं-: डा0 भीमराव अम्बेडकर के बताये मूल्यों एवं सिद्धान्तों का करें अनुसरण।

उत्तर प्रदेश, बदायूं-: तहसील बिसौली की ग्राम पंचायत मुसिया नगला विकास खण्ड आसफपुर में गुरुवार …

error: Content is protected !!