Breaking News

सहसवान में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार।

सहसवान में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार।

सहसवान (बदायूं)। थाना सहसवान पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर 2026 को ग्राम बेरपुर मानपुर निवासी मुंताज अली पुत्र मुंशी का गांव के ही संप्रकाश से पानी की व्यवस्था को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि मुंताज अली ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद संप्रकाश शिकायत करने थाना सहसवान पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।

सूचना पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना गेट के बाहर से दोपहर करीब 1:05 बजे मुंताज अली को गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में थाना सहसवान पुलिस टीम ने की। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामनरेश सिंह, कांस्टेबल राहुल कुमार और कांस्टेबल विकास कुमार शामिल रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद में 19वें सेवाव्रत अनुष्ठान में 72 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न।

फर्रुखाबाद में 19वें सेवाव्रत अनुष्ठान में 72 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न। संवाददाता, दीपक शुक्ला  …