Breaking News

संविलियन विद्यालय गंधरोली में बाल मेले एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, बच्चों ने दिखाए हुनर।

संविलियन विद्यालय गंधरोली में बाल मेले एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, बच्चों ने दिखाए हुनर।

आई एम खान 

बिसौली। संविलियन विद्यालय गंधरोली में बैगलेस डे के अवसर पर बाल मेले एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वयं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न मॉडल और विषय आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस दौरान इंद्रपाल, रामोतार, मुशाहिद, जाहिद, हीराकली, नूरजहां, सुनीता, रजनी, प्रेमवती एवं गंगावती सहित कई अभिभावकों ने बच्चों द्वारा लगाए गए एलबीटी, इको क्लब और विभिन्न विषयों पर आधारित स्टॉलों का अवलोकन किया। अभिभावकों ने बच्चों से उनके मॉडल के संबंध में बातचीत की। बच्चों ने अपने-अपने स्टॉल पर रहकर मॉडल बनाने की प्रक्रिया, उसकी विशेषताओं और उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बच्चों की रचनात्मकता और प्रस्तुतिकरण से प्रभावित होकर अभिभावकों ने उनकी सराहना की। साथ ही विद्यालय स्टाफ द्वारा बच्चों के शैक्षिक उन्नयन के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की। विद्यालय स्टाफ ने अभिभावकों को विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों से परिचित कराया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रभाकर सक्सेना, सहायक अध्यापक शम्मी कुमार गुप्ता, अजय कुमार, संजय कुमार, सुरेंद्र पाल, सुमन एवं गोरी शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

डी पॉल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, शिक्षकों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

डी पॉल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, शिक्षकों ने दीं सांस्कृतिक …