Breaking News

बेटी की मौत के मातम के बीच चोरों का आतंक, एक ही रात में पांच घरों को बनाया निशाना।

बेटी की मौत के मातम के बीच चोरों का आतंक, एक ही रात में पांच घरों को बनाया निशाना।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। जनपद के थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र के नगला पटवारियन गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एक परिवार 18 वर्षीय बेटी भावना की मौत के गम में डूबा हुआ था। घर के बाहर गांव की चौपार में बेटी का शव रखा था और परिजन व ग्रामीण अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे थे। इसी बीच चोरों ने गांव में धावा बोलकर एक ही रात में पांच घरों को निशाना बना लिया।

बताया जा रहा है कि रात करीब एक बजे चोरों ने गांव के पांच घरों में घुसकर चोरी का प्रयास किया। इस दौरान दो घरों में नकदी और जेवरात चोरी होने की जानकारी सामने आई है। हैरानी की बात यह है कि जिस परिवार में बेटी की मौत के बाद मातम पसरा हुआ था, चोरों ने उस घर को भी नहीं बख्शा। आरोप है कि घर से लाखों रुपये के जेवरात और अन्य सामान चोरी कर लिया गया।

एक तरफ परिवार बेटी की मौत के सदमे से उबर नहीं पा रहा था, वहीं दूसरी तरफ चोरी की घटना ने उसके दुख को और बढ़ा दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है।

इस संबंध में थाना प्रभारी चमन कुमार गोस्वामी ने बताया कि चोर पांच घरों में घुसे थे, जिनमें से दो घरों में चोरी होने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

फाइल फोटो 

Spread the love

Check Also

बाल दिवस पर जयपुरिया स्कूल में होगी एड-मेड प्रतियोगिता, विद्यार्थी दिखाएंगे रचनात्मक प्रतिभा।

बाल दिवस पर जयपुरिया स्कूल में होगी एड-मेड प्रतियोगिता, विद्यार्थी दिखाएंगे रचनात्मक प्रतिभा। प्रधान संपादक, …