Breaking News

घने कोहरे के चलते डिवाइडर से टकराकर हाईवे से नीचे उतरी यात्रियों से भरी बस, 50 यात्री थे सवार, सभी सुरक्षित।

घने कोहरे के चलते डिवाइडर से टकराकर हाईवे से नीचे उतरी यात्रियों से भरी बस, 50 यात्री थे सवार, सभी सुरक्षित।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। कासगंज-सिकंदराराऊ मार्ग पर घने कोहरे के चलते एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बरेली से जयपुर जा रही यात्रियों से भरी एक बस डिवाइडर से टकराकर हाईवे से नीचे उतर गई। हादसे के समय बस में करीब 50 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

जानकारी के अनुसार, हाईवे पर पुल निर्माण कार्य के चलते रूट डायवर्जन किया गया था। इसी दौरान घना कोहरा होने के कारण बस चालक को सड़क पर बना डिवाइडर दिखाई नहीं दिया और बस उससे टकराकर हाईवे से नीचे उतर गई। अचानक हुए हादसे से बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलवाया और अन्य वाहनों की व्यवस्था कर उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया।

यह घटना कासगंज सदर कोतवाली क्षेत्र में मोहनपुरा गांव के पास स्थित मुखिया जी कोल्ड स्टोरेज के नजदीक की बताई जा रही है। समय रहते बस रुकने और यात्रियों के सुरक्षित बच जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

Spread the love

Check Also

बाल दिवस पर जयपुरिया स्कूल में होगी एड-मेड प्रतियोगिता, विद्यार्थी दिखाएंगे रचनात्मक प्रतिभा।

बाल दिवस पर जयपुरिया स्कूल में होगी एड-मेड प्रतियोगिता, विद्यार्थी दिखाएंगे रचनात्मक प्रतिभा। प्रधान संपादक, …