Breaking News

दातागंज में 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, तालाब में मिला क्षत-विक्षत शव; हत्या का आरोप लगाकर परिजनों का हंगामा।

दातागंज में 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, तालाब में मिला क्षत-विक्षत शव; हत्या का आरोप लगाकर परिजनों का हंगामा।

बदायूं। जनपद के दातागंज क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। किशोर का शव तालाब में जख्मी हालत में मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। किशोर की एक आंख फूटी होने और शरीर पर चोटों के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

जानकारी के अनुसार किशोर पर एक आटा चक्की से बाट चोरी करने का आरोप लगाया गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि अपनी जान बचाने के लिए किशोर तालाब में कूद गया। उसे बचाने के लिए उसका भाई भी तालाब में उतरा, लेकिन वह भी डूबने लगा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह भाई को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना के बाद किशोर का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद तालाब में उसकी तलाश शुरू की गई। करीब 12 घंटे तक चले प्रयासों के बाद गोताखोरों ने किशोर का शव तालाब से बाहर निकाला।

शव मिलने के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने किशोर की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। किशोर के शरीर पर चोटों के निशान और आंख की स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। किशोर की मौत के पीछे की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

 

 

Spread the love

Check Also

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पिता-पुत्र की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर।

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पिता-पुत्र की मौके पर मौत, पत्नी …