Breaking News

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पिता-पुत्र की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर।

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पिता-पुत्र की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर।

बदायूं। जनपद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मथुरा हाईवे पर आईटीआई चौराहे के पास एआरटीओ कार्यालय के निकट शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार मुजरिया थाना क्षेत्र के कट्टिया गांव निवासी भगवान दास अपनी पत्नी कमलेश और पुत्र आशीष के साथ बाइक से बिनावर की ओर से लौट रहे थे। इसी दौरान मथुरा हाईवे पर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एआरटीओ कार्यालय के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भगवान दास और उनके पुत्र आशीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक पिता-पुत्र के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

 

Spread the love

Check Also

दातागंज में 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, तालाब में मिला क्षत-विक्षत शव; हत्या का आरोप लगाकर परिजनों का हंगामा।

दातागंज में 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, तालाब में मिला क्षत-विक्षत शव; हत्या का …