Breaking News

खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत चार ग्राम पंचायतों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण।

खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत चार ग्राम पंचायतों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण।

बदायूं। राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र बदायूं की ओर से मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत जनपद की चार ग्राम पंचायतों में दो-दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से ग्रामीणों को खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी जानकारी और कौशल प्रदान कर स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

केंद्र के प्रभारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत सनाय, न्याय पंचायत बरातेगदार, विकासखंड सालारपुर में 16 से 17 नवंबर 2026 तक प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत सोई, न्याय पंचायत वनकोटा, विकासखंड बजीरगंज में 18 से 19 नवंबर, ग्राम पंचायत कटिन्ना बरचऊ, न्याय पंचायत लोहाठेर, विकासखंड कादरचौक में 21 से 22 नवंबर तथा ग्राम पंचायत कुआडाडा कासिमपुर, न्याय पंचायत भगवतीपुर, विकासखंड सालारपुर में 25 से 26 नवंबर 2026 तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित तकनीकी जानकारी एवं आवश्यक कौशल उपलब्ध कराना है, जिससे वे स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकें। इच्छुक ग्रामीण निर्धारित तिथियों पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

आठ साल में 1002 लोगों के जीवन में लौटाई आंखों की रोशनी, 10 हजार से अधिक मरीजों को मिली मुफ्त दवा।

आठ साल में 1002 लोगों के जीवन में लौटाई आंखों की रोशनी, 10 हजार से …