Breaking News

बिसौली क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाई दूज का पर्व।

बिसौली क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाई दूज का पर्व।

आई एम खान 

बिसौली। नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भाई दूज का पर्व बुधवार को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने सुबह से ही पूजा की थाली सजाकर अपने भाइयों का तिलक किया तथा उनके सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किए और जीवनभर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। पर्व को लेकर नगर के बाजारों में सुबह से ही खासी चहल-पहल देखने को मिली। मिठाइयों की दुकानों और उपहार केंद्रों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। त्योहार के चलते आवागमन के मार्गों पर भी रौनक बनी रही। पूरे क्षेत्र में भाई-बहन के प्रेम और उत्सव का माहौल दिखाई दिया।

 

Spread the love

Check Also

आठ साल में 1002 लोगों के जीवन में लौटाई आंखों की रोशनी, 10 हजार से अधिक मरीजों को मिली मुफ्त दवा।

आठ साल में 1002 लोगों के जीवन में लौटाई आंखों की रोशनी, 10 हजार से …