Breaking News

प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष भगवानदास शाक्य ने प्राथमिक विद्यालय में बच्चों संग मनाया जन्मदिन,रसोइयों को बांटीं साड़ियां। 

प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष भगवानदास शाक्य ने प्राथमिक विद्यालय में बच्चों संग मनाया जन्मदिन,रसोइयों को बांटीं साड़ियां। 

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान (बदायूं)। प्रधान संगठन सहसवान के ब्लॉक अध्यक्ष भगवानदास शाक्य ने अपना जन्मदिन एक अनूठे व प्रेरणादायक अंदाज में मनाया। उन्होंने भव्य आयोजनों से दूर रहकर प्राथमिक विद्यालय समदा के नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच पहुंचकर सादगी के साथ अपनी खुशियां बांटीं।

ब्लॉक अध्यक्ष भगवानदास शाक्य ने विद्यालय के बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही, विद्यालय में रोजाना बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयों के निस्वार्थ योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मान स्वरूप साड़ियां भेंट कीं।

भगवानदास शाक्य ने कहा कि मासूम बच्चों और विद्यालय परिवार के बीच खुशियां बांटने से जो संतोष मिलता है, उसकी तुलना किसी भी बड़े आयोजन से नहीं की जा सकती। विद्यालय परिवार, स्थानीय ग्रामीणों तथा सहयोगियों ने उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाई दी और उनकी इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की।

Spread the love

Check Also

आजम खान के मामले में निष्पक्ष न्याय की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

पटियाली में सपा प्रतिनिधिमंडल ने कानूनी कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा कराने की उठाई मांग। संवाददाता, …