Breaking News

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश।

अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने और गर्भवती महिलाओं के समय पर पंजीकरण पर जोर।

बदायूं। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला महिला चिकित्सालय, जिला संयुक्त चिकित्सालय एवं प्रथम संदर्भ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि मरीजों को उपचार के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंजीकृत गर्भवती महिलाओं के सापेक्ष प्रथम तिमाही में पंजीकरण की प्रगति की ब्लॉकवार समीक्षा की जाए और निर्धारित लक्ष्य पूरा कराया जाए। गर्भवती महिलाओं का समय से पंजीकरण सुनिश्चित करने के साथ उन्हें शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाए।

बैठक में वार्षिक लक्ष्यों के सापेक्ष स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने पर भी जोर दिया गया।

 

 

Spread the love

Check Also

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया निरीक्षण, स्वयं भी किया मॉकपोल।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी मॉकपोल कर समझी मतदान प्रक्रिया, तहसील मुख्यालयों पर स्थापित …