Breaking News

इकदिल के आदर्श विद्यालयों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।

इकदिल के आदर्श विद्यालयों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।

संवाददाता – आनन्द पाण्डेय

इटावा। इकदिल क्षेत्र के आदर्श प्राथमिक विद्यालय एवं इंडियन एकेडमी, मोहल्ला कायस्थान में शिक्षक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुशील सम्राट ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। इस दौरान उन्होंने उनके जीवन चरित्र और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य ऋचा तिवारी समेत शिक्षिकाओं सुमन चौहान, स्वेच्छा राजपूत, दामिनी शुक्ला, सुशीला देवी, अंजली शाक्य, प्रियांशी, अलफ़िशा, प्रियंका भदौरिया, दीप्ति, आँचल गुप्ता, प्रियंका यादव, छाया राजपूत, शिखा भारती, नीतू और स्रष्टि तिवारी की उपस्थिति रही। सभी ने इस दिन को शिक्षक-छात्र संबंध की मजबूती और शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए मनाया।

विद्यालय परिवार ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …