Breaking News

इटावा में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई: लाखों के बकायेदारों के कटे कनेक्शन।

इटावा में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई: लाखों के बकायेदारों के कटे कनेक्शन।

संवाददाता – आनन्द पाण्डेय

इटावा। बिजली बिल का भुगतान लंबे समय से टाल रहे उपभोक्ताओं के खिलाफ विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। चकरनगर कस्बा व आसपास के गांवों में गुरुवार को अधिशाषी अभियंता के निर्देश पर उपखण्ड अधिकारी एवं अवर अभियंता की देखरेख में बकाया वसूली अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान भरेह, बिठौली, चकरनगर और हनुमन्तपुरा गांवों में कार्रवाई करते हुए 30 बकायादारों के करीब 13 लाख रुपये के बकाया पर बिजली कनेक्शन काट दिए गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया।

अवर अभियंता अजय पाल गौतम ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की गई है, उन्हें विभाग की ओर से पहले कई बार नोटिस भेजे गए थे। बावजूद इसके भुगतान न होने पर यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने साफ कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी बकायेदार को बख्शा नहीं जाएगा।

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि समय रहते अपने बिजली बिल जमा करें, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित न हो और सख्त कार्रवाई का सामना न करना पड़े।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!