Breaking News

युवा कांग्रेस कमेटी में नई नियुक्ति, शैलेश सिंह यादव बने अध्यक्ष।

युवा कांग्रेस कमेटी में नई नियुक्ति, शैलेश सिंह यादव बने विधानसभा अध्यक्ष।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। लगातार बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के बीच कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के लिए जिले में नई टीम का गठन किया गया है। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र (380) में युवा कांग्रेस की नई कमेटी का ऐलान किया गया, जिसमें शैलेश सिंह यादव को विधानसभा अध्यक्ष और अशोक कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अध्यक्ष बनने के बाद शैलेश सिंह यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार गरीबों, किसानों और युवाओं की समस्याओं को दरकिनार कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता जल्द ही इसका जवाब देगी और कांग्रेस पार्टी पुनः पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी।

नवगठित टीम में उपाध्यक्ष पद पर प्रवीण मिश्रा, अवधेश बियार और अजय यादव को शामिल किया गया है। वहीं सचिव पद की जिम्मेदारी दीपक और सेवा लाल को दी गई है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

नई टीम से उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में यह संगठन जिले में कांग्रेस को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!