स्थापना दिवस के उपलक्ष में सात से 12 अप्रेल तक संपन्न हुआ गांव चलो अभियान।
उत्तर प्रदेश, कासगंज-: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चल रहा गांव चलो अभियान आज शनिवार को संपंन हुआ। पिछले कई दिनों से चल रहे इस अभियान के तहत भाजपाइयों ने गांव-गांव पहुंचकर भाजपा सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत कराया।
बता दें कि भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी थी। गांव चलो अभियान तीनों विधानसभा और 14 मण्डलों में मंडल अध्यक्षों ने चलाया। अभियान सफल बनाने के लिए पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, गौरीशंकर शर्मा, नवल कुलश्रेष्ठ, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, निवर्तमान जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल पुंढीर, पूर्व चेयरमेन राजेंद्र बोहरे, रूपकिशोर कुशवाह, राजवीर सिंह भल्ला, संजय सोलंकी, शिवकुमार भारद्वाज, सुरेश माहेश्वरी, डा. बीड़ी राणा, डा. नीरज सक्सेना, महेंद्र सिंह राणा, महेंद्र सिंह बघेल, रमेश साहू, केपी सिंह, रानू वर्मा, शरद गुप्ता, कृष्णकांत वशिष्ठ, रामनिवास राजपूत, मयंक अग्रवाल सहित अन्य सभी पदाधिकारी जुटे रहे। पदाधिकारियों ने गांव, वार्ड में भ्रमण कर, चौपाल लगाकर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, पत्रक भी बांटे। मंदिर, अस्पताल, स्कूल में स्वछता अभियान चलाया गया।
जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए खूब काम हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 साल पूरे हो गए हैं। इस दौरान कौशल साहू, सुरेश माहेश्वरी, अनुरोध प्रताप सिंह, केपी सिंह, शरद गुप्ता, राजू माहेश्वरी, रविन्द्र ब्रह्मचारी, प्रदीप वर्मा, एस बी सिंह, जय सिंह वर्मा, आदित्य कांकोरिया, डा. खूब सिंह, मनोज शर्मा, मनोज भारद्वाज, कुलदीप प्रतिहार, आलोक कुलश्रेष्ठ, हरिसिंह, प्रशांत राजपूत, अरविन्द पाण्डेय, रंजीत, संजय मूना, खूब सिंह लोधी, शांतनु चौधरी, दिनेश भास्कर, हिमांशु उपाध्याय, अजय शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।
रिपोर्ट- जुम्मन कुरैशी जिला संवाददाता कासगंज।