जिला प्रशासन और NDRF की टीम ने बाढ़ से निपटने के लिए किया मॉक ड्रिल।
मॉक ड्रिल के दौरान बाढ़ से बचने के लिए बताए गए उपाय।
उत्तर प्रदेश,कासगंज-: जनपद में मानसून से पहले बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों जुट गया है। इसी क्रम में आज जिला प्रशासन और NDRF की टीम ने एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया। जिसमे बाढ़ से बचने के उपाय बताए गए।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर कासगंज जनपद के कादरगंज गंगा घाट पर NDRF और तहसील प्रशासन ने संयुक्त रूप से बाढ़ के हालातों से कैसे बचाया जा सके इसके लिए एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में जब बाढ़ आने पर किस तरह सुरक्षित बच सकते है। इसकी जानकारी दी गई। NDRF की टीम द्वारा बचाव करके भी दिखाया गया। इस कार्यक्रम में पटियाली एसडीएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट- जुम्मन कुरैशी, जिला संवाददाता, कासगंज।