Breaking News

चन्दौली/कमालपुर-: शहीदों के सपनों को नया भारत बनाए युवा-सुशील सिंह।

त्तर प्रदेश, चन्दौली/कमालपुर-: पिपरी में दुःख हरण नाथ मंदिर के परिसर में रविवार को सौरभ राय के नेतृत्व में शहीद दिवस पर युवा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने भगत सिंह,सुखदेव व राजगुरु के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया।वही युवाओं से शहीदों के जीवन को अपने अंदर उतारने का आवाह्न किया गया।

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि भगत सिंह , सुखदेव और राजगुरु के जीवन चरित्र के बारे में युवाओं को जानना जरूरी है।युवाओं के हाथों में विकसित भारत का भविष्य है।और कहा की भगत सिंह , सुखदेव और राजगुरु जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने मात्र 22-23 साल की उम्र में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।हमारे शहीदों ने प्राणों की कुर्बानी दी तभी आज हम खुलकर जी रहे है।उनका बलिदान केवल इतिहास में पढ़ने के लिए नहीं है बल्कि हमारे लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत है। इन शहीदो के नाम पर हर साल 23 मार्च को शहीद दिवस के रूप मे मनाया जाता है।देश की आजादी में हजारों युवाओं ने हंसते हंसते प्राण को त्याग दिया।युवाओं को देश की मजबूती के लिए आगे आना होगा।तभी राष्ट्र को एकजुट करने के लिए युवाओं को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।इस मौके पर डॉ0 हरेंद्र राय, पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली,महेंद्र सिंह प्रमुख प्रतिनिधि,परमानंद सिंह, चंद्रभान मौर्या,संतोष बिंद, डा. पी सी दीक्षित, बंधु राम,संजय मौर्य प्रधान ,आलोक राय ,विपिन सिंह ,इंद्रजीत बिंद, जयप्रकाश उपाध्याय आदि रहे।

रिपोर्ट- घूरेलाल कन्नौजिया चन्दौली।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

बरेली/बहेड़ी-: प्रेम विवाह से नाखुश ससुरालियों ने की दहेज की मांग, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात।

प्रेम विवाह से नाखुश ससुरालियों ने की दहेज की मांग, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात। …

error: Content is protected !!